Govardhan puja
✕

Live Updates : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अलीगढ़ को सौगात, जाट वोटरों पर नजर

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (13:04 IST)
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,404 नए मामले सामने आए, 339 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के राजकोट और जामनगर में बाढ़ से बिगड़े हालात। पीएम मोदी आज 1 दिन के अलीगढ़ दौरे पर पहुंचे। पल-पल की जानकारी...


01:03 PM, 14th Sep
-यूपी के संदर्भ में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2017 से पहले गरीबों की योजनाओं में रोड़े अटकाए जाते थे। 
-पहले राजकाज भ्रष्टाचारियों के हवाले था। 
-2017 से पहले लोग घरों में डरकर रहते थे। 
-आज गुंडे अपराध करने से पहले 100 बार सोचते हैं। 
-आज यूपी विकास कार्यों में आगे है। 
-पहले यूपी में गुंडों और माफिया का राज चलता था। 
-आज यूपी विकास कार्यों में आगे चल रहा है। 
-पहले घोटाले होते थे, यूपी के लोग वो घोटाले नहीं भूल सकते। 

12:32 PM, 14th Sep
-राजा महेन्द्र प्रताप ने देश के लिए तप और त्याग किया।
-2023 तक यूनिवर्सिटी परियोजना पूरी होने की उम्मीद।
-देश पुरानी गलतियों से सुधर रहा है।
-भारत का इतिहास राष्ट्रभक्तों से भरा पड़ा है।
-राजा महेन्द्र प्रताप के जीवन से जीवटता की सीख मिलती है।

12:29 PM, 14th Sep
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अलीगढ़ को सौगात। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया।
राजा महेन्द्र प्रताप ने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। 
राजा महेन्द्र प्रताप ने देश को नई दिशा दी। 

12:27 PM, 14th Sep
-पीएम मोदी बोले, आज अलीगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन
-नरेंद्र मोदी ने कल्याणी सिंह को श्रद्धांजलि दी।
-कल्याणसिंह होते तो अलीगढ़ की नई पहचान से खुश होते।

12:03 PM, 14th Sep
उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

11:36 AM, 14th Sep
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ पहुंचे, राजा महेंद्र प्रताप युनिवर्सिटी का करेंगे शिलान्यास।
-इसके बाद वे यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

10:41 AM, 14th Sep
-गुजरात के कई जिलों में बाढ़ से हाल बेहाल।
-18 स्टेट और 1 नेशनल हाईवे बंद।
-7000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

09:48 AM, 14th Sep
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,404 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,89,579 हो गई। वहीं, 339 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,213 हो गई।
देश में अभी 3,62,207 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है : स्वास्थ्य मंत्रालय।

08:25 AM, 14th Sep
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।
-पीएम मोदी 24 एवं 25 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे जिसमें वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के साथ चतुष्कोणीय (Quad) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे।

07:45 AM, 14th Sep
-राजकोट और जामनगर में नदियां उफान पर।
-राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की कई टीमें तैनात
-लोगों को निकालने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
 

07:40 AM, 14th Sep
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे।
-पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, देश के शिक्षा जगत के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का सुअवसर प्राप्त होगा।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख