sundarkand
✕

Live : कुवैत से भारत पहुंचे 45 भारतीयों के शव, बिल्डिंग में आग लगने से गई थी जान

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2024 (12:08 IST)
live updates : वायु सेना का सी-130जे परिवहन विमान कुवैत में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा। वह विमान आज शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेगा। पल पल की जानकारी...


12:08 PM, 14th Jun
NEET-UG विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं को हाईकोर्ट से शीर्ष अदालत में हस्तांतरित करने के अनुरोध वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की याचिका पर सभी पक्षों को नोटिस जारी किया। काउंसलिंग पर रोक से फिर किया इनकार।

शीर्ष अदालत ने कहा कि नीट-यूजी विवाद पर मामलों को विभिन्न उच्च न्यायालयों से शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली NTA की याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई की जाएगी।

11:42 AM, 14th Jun
कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेने के लिए कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नेदुम्बस्सेरी में स्थित एक टर्मिनल के बाहर करीब 35 एम्बुलेंस और पुलिस वाहन कतार में खड़े हैं और पास ही में उनके परिजन भी नम आंखें लिए इंतजार कर रहे हैं।
 
कुवैत अग्निकांड में केरल के 23 निवासियों की मौत हुई है और आज उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनके परिजन यहां एकत्र हुए हैं। उन सभी की आखें नम और दिल भारी हैं।
 
प्राधिकारियों ने भारतीयों के पार्थिव शरीर को रखने के लिए यहां विशेष मंच तैयार किया है और उनके परिजनों के लिए मंच के पास बैठने की भी व्यवस्था की है। यहीं पर सभी मंत्री, परिजन और अन्य लोग दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।
 
केरल के मंत्री के राजन, पी राजीव और वीना जॉर्ज ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

10:44 AM, 14th Jun
वायु सेना का सी-130जे परिवहन विमान कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचा। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन भी साथ। यह विमान शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेगा। 

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि यह त्रासदी इतनी बड़ी और प्रभावशाली है कि यह प्रवासी समुदाय पर एक आघात है, जिसने केरल की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की। राज्य और देश प्रवासी समुदाय के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं और यह बहुत दर्दनाक है।
 
उन्होंने कहा कि भारत अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाएगा क्योंकि हमें खबर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। भारत सरकार उचित कार्रवाई और निर्णय लेगी और बहुत उचित राहत प्रदान करेगी। उन्हें भारत वापस लाया जाएगा और उनके पुनर्वास का भी ध्यान रखा जाएगा। यह भारत सरकार और राज्य सरकार का भी कर्तव्य है।


07:41 AM, 14th Jun
-मृतकों के शवों को लेकर रवाना हुआ सुपर हरक्युलिस। 45 भारतीयों में 24 केरल व तीन उत्तर प्रदेश के। 
-45 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि पहुंचेगा एयरफोर्स का विमान।
-इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।
-विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन भी साथ।
<

Landed in Italy to take part in the G7 Summit. Looking forward to engaging in productive discussions with world leaders. Together, we aim to address global challenges and foster international cooperation for a brighter future. pic.twitter.com/muXi30p4Bj

— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2024 >-G7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं।
-इटली G7 शिखर सम्मेलन की वर्तमान में अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है।
-भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, यूरोपीय संघ जी7 का सदस्य नहीं है, लेकिन यह वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख