Hanuman Chalisa

Live Updates : पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत की, कहा- शहरों को कचरा मुक्त बनाना लक्ष्‍य

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और मिशन अमृत की शुरुआत की। पल-पल की जानकारी...


01:37 PM, 1st Oct
-पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
-उम्मीद की जा रही है कि वह केंद्र से उस पत्र को वापस लेने की मांग करेंगे, जिसमें एक अक्टूबर से राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को स्थगित करने को कहा गया है।

12:45 PM, 1st Oct
-नरेंद्र मोदी ने कहा ‍कि हमारे सफाई मित्र, हर रोज झाड़ू उठाकर सड़कों को साफ करने वाले हमारे भाई-बहन, कूड़े की दुर्गंध को बर्दास्त करते हुए कचरा साफ करने वाले हमारे साथी, सच्चे अर्थों में इस अभियान के महानायक हैं।
-कोरोना के कठिन समय में उनके योगदान को देश ने करीब से देखा है।
-निर्मल गुजरात अभियान जब जन-आंदोलन बना था, तो उसके बहुत अच्छे परिणाम भी मिले। इससे गुजरात को नई पहचान तो मिली ही, राज्य में पर्यटन भी बढ़ा।
-जन-आंदोलन की ये भावना स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का आधार।
-आज शहरी विकास से जुड़े इस कार्यक्रम में, मैं किसी भी शहर के सबसे अहम साथियों में से एक की चर्चा अवश्य करना चाहता हूं।
-ये साथी हैं हमारे रेहड़ी-पटरी वाले, ठेला चलाने वाले- स्ट्रीट वेंडर्स।
-इन लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना, आशा की एक नई किरण बनकर आई है।

12:34 PM, 1st Oct
-पीएम मोदी ने कहा कि पहले सड़कों पर कचरा होता था।
-आज टॉफी का रैपर भी जमीन पर नहीं पॉकेट की जेब में रखा जाता है।
-स्वच्छता हर दिन, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला अभियान।
-स्वच्छता और सुख का सीधा संबंध।

12:26 PM, 1st Oct
-पीएम मोदी ने कहा ‍कि मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य है- ‘सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को Water secure cities’ बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला न गिरे।
-2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है Garbage-Free शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना
 

12:24 PM, 1st Oct
-पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत की
-स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा वाकई हर देशवासी को गर्व से भर देने वाली है।
-इसमें मिशन भी है, मान भी है, मर्यादा भी है, एक देश की महत्वाकांक्षा भी है और मातृभूमि के लिए अप्रतिम प्रेम भी है।
-बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे।
-बेहतर जीवन की आकांक्षा में गांवों से बहुत से लोग शहरों की तरफ आते हैं।
-हम जानते हैं कि उन्हें रोजगार तो मिल जाता है लेकिन उनका जीवन स्तर गांवों से भी मुश्किल स्थिति में रहता

11:25 AM, 1st Oct
-पीएम मोदी कुछ ही देर में करेंगे स्वच्छता मिशन 2.0 की शुरुआत।
 

10:32 AM, 1st Oct
-पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली आएंगे।
-पार्टी आलाकमान को देंगे सिद्धू और हरीश चौधरी के बीच हुई चर्चा की जानकारी।
-गुरुवार को हुई थी सिद्धू और हरीश चौधरी की बातचीत।

10:30 AM, 1st Oct
-24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 26,727 नए मामले, 277 मरीजों की मौत 
-कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 पर पहुंची, महामारी से 4 लाख 48 हजार 339 की मौत। 2 लाख 75 हजार 224 एक्टिव मरीज।

10:29 AM, 1st Oct
-आज सिद्धू वापस ले सकते हैं इस्तीफा।
-अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ कर सकते हैं नई पार्टी का गठन। कई कांग्रेस नेता संपर्क में।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अगला लेख