ramcharitmanas

live : गुरुग्राम के इफको चौक इलाके में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (13:13 IST)
live updates : हिमाचल प्रदेश के रामपुर, कुल्लू और मंडी में बादल फटने से तबाही मच गई। हादसे में 2 पन बिजली परियोजनाएं, कई सड़कें, पुल, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त। हादसे के बाद 50 से ज्यादा लोग लापता है। पल पल की जानकारी...


12:30 PM, 1st Aug
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दिल्ली में बारिश ने 8 लोगों की जान ले ली।

09:47 AM, 1st Aug
-वायनाड जिला प्रशासन ने केरल में भूस्खलन से 173 लोगों की मौत की पुष्टि की, मीडिया खबरों के अनुसार, हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की जान गई। राहत और बचाव कार्य जारी। 
-हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर उपमंडल के झाखारी इलाके में बादल फटने के बाद 30 से अधिक लोग लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
-उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सड़कें बह गयी हैं और इलाके में एक जल विद्युत परियोजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
 

08:27 AM, 1st Aug
-मंडी और कुल्लू में भी फटे बादल। हिमाचल में बादल फटने से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त 
-बादल फटने की घटना के बाद मंडी में पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।

07:43 AM, 1st Aug
-हिमाचल प्रदेश के रामपुर में एक हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के पास बादल फटने से तबाही मच गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग लापता है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
-दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश से भरा पानी। पंप से निकाला जा रहा है पानी। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। स्कूल कॉलेज बंद।
-मौसम विभाग ने दिल्ली को ‘चिंता वाले क्षेत्रों’ की सूची में शामिल किया। विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने, खिड़कियों और दरवाजों को सुरक्षित रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
-प्रगति मैदान सुरंग में भी जलभराव के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। आईटीओ चौराहा, धौला कुआं क्षेत्र और हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यातायात जाम हो गया। ALSO READ: भारी बारिश से बेहाल दिल्ली, फिर डूबा ओल्ड राजेंद्र नगर इलाका, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, आज स्कूलों में छुट्टी
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

5 साल में इमारतें गिरने से देश भर में लगभग 8,000 मौतें : सिर्फ हादसों पर हंगामा नहीं, सिस्टम बदलने की जरूरत

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

अगला लेख