biodatamaker
✕

Weather Alert: यूपी उत्तराखंड में हुई हल्की वर्षा, पंजाब व हरियाणा में बारिश की संभावना

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (08:22 IST)
नई दिल्ली। बीकानेर, आगरा, सुल्तानपुर, पटना, बालुरघाट से होते हुए पूर्व की ओर नगालैंड की ओर मानसून ट्रफ जा रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश और विदर्भ के पश्चिमी भागों में तेलंगाना तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर श्रीलंका तट के पास बना हुआ है।

ALSO READ: अफगानिस्तान: तालिबान ने किया पंजशीर घाटी को घेरने का दावा, विरोधी बोले- यहां से दूर रहना
स्काइमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ केरल के अलग-अलग हिस्सों और तमिलनाडु की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरप्रदेश, बिहार, तटीय आंध्रप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा, गुजरात, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

ALSO READ: G-7 वर्चुअल मीटिंग आज, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा
 
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश और बिहार की तलहटी, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, बिहार के बाकी हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्यप्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात दिल्ली और लक्षद्वीप में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख