सम्बंधित जानकारी
- चालाक चीन अफगानिस्तान को देगा आर्थिक मदद, अमेरिका को बताया गुनहगार
- अफगानिस्तान में फंसे भारतीय को बचाने में 'वरदान' बना विदेशी सैन्य अड्डा
- चिम्पैंजी से प्यार कर बैठी लड़की, माना जीवनसाथी, जू मैनेजमेंट बना 'विलेन'
- तालिबान ने 'पंजशीर के शेरों' से छीने 3 जिले, मसूद ने कहा- सरेंडर शब्द हमारी डिक्शनरी में नहीं
- अफगानिस्तान से लौटे भारतीय की दहशत भरी दास्तान, अब भी सिहर उठते हैं...
G-7 वर्चुअल मीटिंग आज, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा
वाशिंगटन। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद के हालात पर चर्चा करने के लिए दुनिया के 7 शक्तिशाली देश शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग कर सकते हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 अगस्त को G7 देशों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर सकते हैं। ये नेता अफगानिस्तान के मामले में को-ऑर्डिनेशन बढ़ाने और पश्चिमी देशों का साथ देने वाले अफगानों को बाहर निकालने पर चर्चा करेंगे।
ब्रिटेन इस साल G7 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। इस समूह में अमेरिका के साथ ही कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान भी शामिल है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय लोगों को सुरक्षित निकालने, मानवीय संकट को रोकने और पिछले 20 वर्षों की मेहनत को सुरक्षित करने के लिए अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए मिलकर काम करने की जरूत है। (भाषा)
