biodatamaker
✕

ऋषिकेश में 1923 में गंगा नदी पर बना लक्ष्मण झूला हुआ बंद

Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (19:09 IST)
देहरादून (उत्तराखंड)। ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक 'लक्ष्मण झूला' को शुक्रवार को बंद कर दिया गया। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि 1923 में बना यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। उन्होंने (विशेषज्ञों ने) पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से 'बहुत कमजोर' हो गए हैं या 'गिरने' की स्थिति में हैं।
 
'लक्ष्मण झूला' ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है। प्रकाश ने बताया कि विशेषज्ञों ने इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था, क्योंकि और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिमभरा हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया।
 
यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। इस पुल पर 'गंगा की सौगंध', 'संन्यासी' और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक 'सीआईडी' की शूटिंग भी हुई है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख