बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 26 December 2024
Last Updated : गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (11:11 IST)

Petrol Diesel Prices : क्रिसमस के बाद बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Prices : क्रिसमस के अगले ही दिन तेल कंपनियों ने झटका दे दिया है।  वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल आया है। इसे देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार को ज्‍यादातर शहरों में तेल के दाम बढ़ा दिए हैं।
 
पटना में तो पेट्रोल 50 पैसे महंगा हो गया है लेकिन दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी मामूली उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 73.58 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 70.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81, नोएडा में पेट्रोल 95.05 और डीजल 87.19 और पटना में पेट्रोल 106.11 और डीजल 92.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta