Hanuman Chalisa

90 साल की लता मंगेशकर पूरी तरह स्वस्थ, 28 दिनों के बाद अस्पताल से घर लौटीं

Updated: रविवार, 8 दिसंबर 2019 (21:41 IST)
मुंबई। 90 साल की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 4 हफ्ते तक अस्पताल में निमोनिया का इलाज कराने के बाद रविवार को घर लौट आईं। घर लौटने के बाद उन्होंने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी होने के बाद 11 नवंबर को ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ट्‍विटर के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी और स्वस्थ होने की प्रार्थना एवं शुभेच्छा करने वाले प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में थी। मेरा निमोनिया का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में रहने और पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही घर जाने की सलाह दी। आज मैं माई और बाबा के आशीर्वाद से घर लौट आई हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों की शुक्रगुजार हूं। आपकी प्रार्थना और शुभेच्छा ने काम किया और मैं विनम्रता से आप सभी को नमन करती हूं।’

लता ने इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ब्रीच कैंडी में डॉक्टर मेरे दैवीय अभिभावक रहे और मैं अंतरमन से उन सभी का आभार व्यक्त करती हूं। नर्सिंग स्टॉफ असाधारण है। आपका अपार प्रेम और आशीर्वाद बहुमूल्य हैं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख