Hanuman Chalisa
✕

नौकरी के बदले भूमि घोटाला : कोर्ट ने लालू के सहयोगी की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब

Updated: सोमवार, 3 जून 2024 (22:43 IST)
Land for job scam case : दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कात्याल की ओर से चिकित्सकीय आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध करने संबंधी याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) से सोमवार को जवाब मांगा।
ALSO READ: Exit Poll पर अब आया लालू यादव का बयान, जानिए क्या बोले...
न्यायमूर्ति विकास महाजन की अवकाशकालीन पीठ ने ईडी को नोटिस जारी कर मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत ने संबंधित जेल अधीक्षक को रिपोर्ट पेश करने तथा कात्याल का आहार चार्ट भी पेश करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी।
 
कात्याल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि आरोपी ने बैरिएट्रिक सर्जरी करवाई है और उसका वजन 10 किलोग्राम कम हुआ है, उसे और इलाज की जरूरत है, जो तिहाड़ जेल में उपलब्ध नहीं है, जहां कात्याल बंद है। इस पर न्यायाधीश ने जानना चाहा कि कात्याल की सर्जरी पहले ही हो चुकी थी, तो फिर उसने छुट्टियों के दौरान राहत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा क्यों खटखटाया।
ALSO READ: लालू प्रसाद यादव से ED की पूछताछ, मीसा भारती मिलने के लिए अड़ीं, समर्थकों की नारेबाजी
इस पर कात्याल के वकील ने कहा कि हाल में निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज की है, इसलिए उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया है। ईडी ने कात्याल को 11 नवंबर 2023 को धन शोधन निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था।
 
जांच एजेंसी का आरोप है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान जब राजग प्रमुख रेलमंत्री थे, तब कात्याल ने उनकी तरफ से नौकरी के इच्छुक लोगों से जमीनें ली थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख