here

Hanuman Chalisa

नीतीश बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते : लालू

शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (07:33 IST)
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर नीतीश अपने बॉस को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते?
 
लालू ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाते ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए? उन्होंने कहा, 'छुपन-छुपाई छोड़ बिहार की जनता को स्पष्ट बताओ? किस वजह और किसकी वजह से विशेष राज्य का दर्जा नही मिल रहा?'
 
करोड़ों रुपए के चारा घोटाला से जुडे एक मामले में जेल में बंद लालू ने कहा कि केंद्र और बिहार में राजग की सरकारें हैं फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा? उन्होंने सवाल किया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नीतीश नहीं दिलाना चाहते या फिर भाजपा  नहीं चाहती?
 
उन्होंने कहा कि नीतीश बिहार की जनता को बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पैकेज के नाम पर 1 लाख 65 हज़ार करोड़ रुपए की बिहार की 'बोली' लगाई थी उसमें से कितनी चवन्नी मिली? ढेला नहीं मिला ढेला.. हिम्मत है तो बताओ? कितना मिला? कब तक गुमराह करोगे?
 
वहीं लालू के छोटे पुत्र और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ​ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि नीतीश कुमार 'रीढ़विहीन' मुख्यमंत्री हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्र सरकार बिहार की विशेष दर्जे की जायज़ मांग को अस्वीकार करते हैं तो नीतीश जी को अंतरात्मा की आवाज़ पर तुरंत इस्तीफ़ा देकर राजग से गठबंधन तोड़ना चाहिए। कुछ तो हिम्मत दिखाइए चाचा जी। हम इस मांग पर साथ हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से सबक लेना चाहिए। (भाषा) 

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Live : पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी

यूपी में 12 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महायज्ञ, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

दुर्गा स्क्वॉड कैसे बदलेगा बंगाल में महिला सुरक्षा का हाल?

SIT जांच में बड़ा खुलासा, 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, गिनती कक्ष में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

अगला लेख