Daily Horoscope
✕

मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू को नहीं मिली जगह, क्या बोले लालू...

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (12:13 IST)
नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल के रविवार को हुए विस्तार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में पिछले दिनों शामिल हुए जदयू को जगह नहीं मिली। इस पर लालू ने तंज करते हुए कहा कि जो अपने लोगों को छोड़ता है उसे कोई दूसरा पूछता भी नहीं है।
 
राजनीतिक क्षेत्रों में पहले से यह संभावना व्यक्त की जा रही थी कि जदयू की ओर से दो लोगों को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है जिनमें से एक कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।
 
जदयूयू) की ओर से जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी उनमें से एक नाम आरसीपी सिंह का था जिन्हें बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकट सहयोगी और विश्वासपात्र माना जाता है।
 
आज के मंत्रिमंडल विस्तार से साफ हो गया कि जनता दल (यू) के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें केवल अटकलें थी।
 
नीतीश कुमार ने शनिवार शाम ही कहा था कि उनकी पार्टी को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में उन्हें मीडिया से ही जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मंत्रिमंडल में शामिल होने का अब तक कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है और यदि कोई ऐसा प्रस्ताव आयेगा तब पार्टी उस पर विचार करेगी।
 
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कुमार को निमंत्रण नहीं दिए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें (नीतीश) तो शपथग्रहण समारोह में बुलाया भी नहीं गया। जो अपने लोगों को छोड़ता है उसे कोई दूसरा पूछता भी नहीं है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख