Daily Horoscope
✕

Kumbh Mela 2019 : काशी और प्रयागराज में आतिथ्य से अभिभूत हैं प्रवासी भारतीय

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (22:46 IST)
प्रयागराज। वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को कुंभ मेला देखने पहुंचे प्रवासी भारतीय यहां सरकार की ओर से किए गए आतिथ्य सत्कार से अभिभूत हैं।
 
 
ऑस्ट्रेलिया से आए मनीष राज ने यहां अरैल स्थित इंद्रप्रस्थम टेंट सिटी में कहा, मैं काशी में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं। मैं 25 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में हूं और वर्षों बाद काशी आने का मौका मिला। वहां लोगों का आतिथ्य देखकर बहुत अच्छा लगा। 
 
उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने प्रवासी भारतीयों को काशी से प्रयागराज लाने, उन्हें कुंभ मेला घुमाने और फिर यहां से दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की है। राज ने कहा, खाने पीने से लेकर हर व्यवस्था अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया से करीब 100 प्रवासी भारत आए हैं।
 
मेलबोर्न से आईं मोनिका शर्मा रइजादा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, वाराणसी और प्रयागराज का बहुत अच्छा अनुभव रहा।

वाराणसी से करीब 3,000 प्रवासी भारतीयों का समूह बसों से सुबह 11:30 बजे सीधे अरैल स्थित इंद्रप्रस्थम टेंट सिटी पहुंचा, जहां अलग-अलग मंचों पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम, पंजाब और कर्नाटक के लोक कलाकारों ने नृत्य और गान के साथ उनका स्वागत किया।
 
प्रवासी भारतीयों का दल क्रूज से वीआईपी किला घाट पहुंचा, जहां उन्होंने अक्षयवट, सरस्वती कूप, लेटे हनुमान जी के दर्शन किए और संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद प्रवासी भारतीय क्रूज से अरैल लौट आए और संस्कृति ग्राम और कला ग्राम में भारतीय संस्कृति और कला की झलक देखी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख