shradh paksha
✕

कुमारस्वामी शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, अन्य दलों के राजनेता भी रहेंगे मौजूद

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (22:36 IST)
बेंगलुरु। जद (एस) नेता कुमारस्वामी 23 मई की शाम 4.30 बजे प्रदेश सचिवालय में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल वजुभाई वाला कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
 
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि कुमारस्वामी लॉर्ड मंजूनाथ, श्रृंगेरी शारदा देवी और मौजूदा शंकराचार्य भारती तीर्थ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंगलवार को धर्मशाला और श्रृंगेरी जाएंगे। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को अपने मौजूद रहने की पुष्टि कर दी।
 
कई गैरभाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय दलों के प्रमुख भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख