dharma sangrah
✕

कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों पर कश्मीर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (16:13 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादियों में से 2 पाकिस्तानी नागरिक थे। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और आतंकवाद की कई घटनाओं के सिलसिले में वांछित थे।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिकों- वलीद और नुमान के रूप में हुई है।
 
कुलगाम जिले के तुरीगाम इलाके में रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिकों- वलीद और नुमान के तौर पर हुई है। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबद्ध थे। वलीद और नुमान जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय थे।
 
प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन आतंकवादियों ने इलाके में कई हमलों की साजिश रची थी और उन्हें अंजाम दिया था। लोगों पर ज्यादती, आतंकी हमलों, सुरक्षाबलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले जैसे कई मामले उनके खिलाफ दर्ज थे और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से राइफलों सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख