Daily Horoscope
✕

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमले के मामले में फैसला सुरक्षित रखा

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (00:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमले तथा उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के मामले में शनिवार को अपना फैसला 13 अगस्त तक सुरक्षित रख लिया। जिला और सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपना फैसला 13 अगस्त तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
 
पुलिस ने 3 अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता के विरुद्ध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई और सहयोगियों ने कथित रूप से पीड़िता के पिता की पिटाई की थी जिससे उनकी मौत हो गई।
 
पीड़िता के वकील ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने जान-बूझकर पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में सेंगर और उनके भाई अतुल सिंह सेंगर का नाम दर्ज नहीं किया है तथा जांच अधिकारी ने मामले की जांच सही तरीके से नहीं की है। इस मामले में सीबीआई ने सेंगर, उनके भाई और 3 पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख