Hanuman Chalisa
✕

केपी ओली नया मीम मटैरि‍यल, लोग कह रहे, मैं नेपाल के दिल्‍ली से हूं आप कहां से हो?

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (16:10 IST)
नेपाली प्रधानमंत्री केपी ओली के अयोध्या और राम के जन्‍म को लेकर हाल ही में दिए गए बयानों के बाद न सिर्फ भारत में बल्‍कि पूरी दुनि‍या में उनकी खि‍ल्‍ली उड़ रही है।

सोशल मीडि‍या पर तो नेपाल के पीएम ओली अच्‍छे खासे मीम मटैरियल बनकर रह गए हैं।

अब सोशल मीडि‍या जैसे ट्वीटर और फेसबुक पर लोग लिख रहे हैं… आई एम फ्राम दि‍ल्‍ली, नेपाल से हूं, आप कहां से हो। तो लोग कमेंट में कह रहे हैं मैं हैदराबाद इन नेपाल से हूं।

कुल मि‍लाकर सोशल मीडि‍या को केपी ओली के रूप में अच्‍छा मीम मटैरि‍यल मि‍ल गया है। लोग तरह-तरह के मीम्‍स बना रहे हैं।

इसी बीच खबर आई है कि भगवान राम के 'वंशज' होने का दावा करने वाले एक शख्‍स ने नेपाली पीएम को लीगल नोटि‍स भेजकर उनसे माफी मांगने के लिए कहा है।

केपी शर्मा ओली को यह नोटि‍स होशंगाबाद के अधिवक्ता अजीत रघुवंशी ने भेजा है। भारतीय दंड विधान की विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत यह नोटिस उनके दिल्ली के दूतावास और नेपाल में उनके सरकारी आवास के पते पर भेजा गया है। अधिवक्ता अजीत रघुवंशी पूर्व में भी सर्वोच्च न्यायालय में स्वयं और रघुवंशी समाज को राम जी के वंशज होने की बात करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके लिखित प्रमाण हैं। उनके पूर्वजों की अयोध्या नगरी में प्राचीन संपत्ति है, जो सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है। अधिवक्ता अजीत रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली से भगवान राम वाले बयान पर लिखित माफी मांगने की बात कही है। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर इनका जवाब नहीं मिलने पर न्यायलय में कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, केपी ओली ने भगवान राम का जन्‍म नेपाल में होना बताया था, इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था कि सीता का जिस राम से वि‍वाह हुआ था वे नेपाली हैं। इसके बाद भारत में इस बयान को लेकर जमकर आलोचना हो रही है। आलोचना से ज्‍यादा लोग केपी ओली का मजाक बना रहे हैं।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख