dharma sangrah
✕

बड़ी खबर :मध्यप्रदेश में एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा,विधानसभा में 26 सीटें हुई खाली

नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने दिया इस्तीफा

Updated: शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (16:10 IST)
भोपाल। राजस्थान में भले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार बचा ली हो लेकिन मध्यप्रदेश में एक साथ 22 विधायकों के इस्तीफे के चलते सरकार से बाहर होने वाली कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लगाते  जा रहे है। पांच दिन के अंदर कांग्रेस के दूसरे विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  
 
शुक्रवार को बुरहानपुर के नेपानगर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई सुमित्रा देवी कासेडकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार विधायक चुनी गई सुमित्रा देवी ने अपना इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को दे दिया है और विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से क्यों इस्तीफा दिया है, ये अभी साफ नहीं हो सकता है, इस बीच सुमित्रा देवी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है हलांकि अब तक सुमित्रा देवी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के लगातार इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इससे पहले बड़ामलहरा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने पार्टी छोड़ दी थी। भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद प्रद्युम्न सिंह लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। दो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा में 26 सीटों पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख