मुंबई। महाराष्ट्र के रेजिडेंट चिकित्सकों ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। वहीं, उनके संगठन ने रविवार को मांग की कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) 13 अगस्त से हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता मामले पर जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को चिकित्सक सरकारी अधिकारियों, कॉलेज प्रशासकों, पुलिस, सुरक्षाकर्मियों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को राखी बांधेंगे।
एमएआरडी ने एक बयान में कहा, ''राखी बांधने का फैसला महज प्रतीकात्मक नहीं है; यह व्यवस्था को सीधी चुनौती है कि वह हमें हमारे चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों को हिंसक भीड़ के हमले से बचाएं। हम महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर मामले पर आक्रोश व्यक्त करने और कार्रवाई कराने की मांग के लिए एकजुट हैं। यह सिर्फ न्याय की मांग नहीं है। यह तत्काल, बिना किसी समझौते के सुरक्षात्मक सुधारों की मांग है।''
एमएआरडी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को राखी के साथ पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए।
एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन्द्रीय स्वास्थ्य देखभाल संरक्षण अधिनियम को जल्द लागू करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की जान से समझौता नहीं किया जा सकता।
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें
TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग
चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर
तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच