Daily Horoscope
✕

Kolkata murder and rape case : आरोपी का साइक्लोजिकल टेस्ट होगा, माता-पिता ने लगाए ममता बेनर्जी पर आरोप

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (08:58 IST)
Kolkata murder and rape case : कोलकाता रेप और हत्या मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस बीच कोलकाता में डॉक्टरों की हडताल जारी है। बता दें कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का साइक्लोजिकल टेस्ट का फर्स्ट सेशन पूरा हो गया है। आरोपी की मनोस्थिति को समझने के लिए सोमवार को फिर से आरोपी का साइक्लोजिकल टेस्ट होगा। फिर से दिल्ली से सीबीआई की सीएफएसएल टीम आरोपी का साइक्लोजिकल टेस्ट करेगी।

शक के घेरे में अस्पताल : इस बीच पीडित महिला डॉक्टर के पिता ने अस्पताल आरोप लगाए हैं। डॉक्टर के पिता ने रविवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के कई काम उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग करने वालों को खामोश करने की कोशिश हैं। पीड़िता डॉक्टर के पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के मामले की जांच अपने हाथ में लेने से पहले पुलिस जांच के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘जांच से कुछ नहीं निकला…(चेस्ट मेडिसिन) विभाग या कॉलेज से किसी ने भी हमारा सहयोग नहीं किया। मेरी बेटी की हत्या के लिए पूरा विभाग जिम्मेदार है। हमें संदेह है कि विभाग के कुछ लोग अपराध में शामिल थे।

सीएम पर सवाल : ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री न्याय दिलाने की बात कर रही हैं और एकजुटता दिखाने के लिए सड़कों पर भी उतरी हैं। लेकिन न्याय की मांग करने वाले आम लोगों को जेल क्यों भेजा जाए? हम मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट नहीं हैं. हमने राज्य सरकार द्वारा हमें दिए जाने वाले मुआवजे को कबूल करने से इनकार कर दिया है’ डॉक्टर के माता-पिता का कहना है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी को भी अपना बच्चा इस तरीके से न खोना पड़े।

70 डॉक्टरों ने लिखा पीएम को पत्र : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। वहीं, डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर मांग कर रहे हैं। वह इसके लिए नया कानून चाहते हैं और पीएम मोदी को पद्म पुरस्कार पाने वाले 70 डॉक्टरों ने पत्र लिखा है। इस बीच सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की और आरोपी का साइक्लोजिकल टेस्ट भी किया। संजय राय का आज फिर साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा। इस टेस्ट का पहला चरण हो चुका है। सीबीआई कोलकाता पुलिस के कुछ अधिकारियों सहित 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने घटनास्थल की 3D मैपिंग की है और आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से तीसरे दिन भी पूछताछ की। संदीप घोष से सीबीआई ने 10 घंटे तक पूछताछ की। अब तक संदीप घोष से 36 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। उनकी कॉल डिटेल और चैट की भी जांच की गई है।
 Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख