ramcharitmanas
✕

कोलकाता में चलेगी चीनी मेट्रो, रेलवे का बड़ा फैसला

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (09:41 IST)
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने कोलकाता मेट्रो के लिए चीन से 120 कोच खरीदने का फैसला किया है। ये कोच फरवरी तक प्राप्त हो जाएंगे।
 
रेलवे बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने एक ओपन टेंडर प्रक्रिया के तहत सबसे कम दाम पर मिलने वाले मेट्रो रेल कोच के लिए चीन की कंपनी सीआरआरसी को चुना है। यह कंपनी आठ कोच वाले 15 रैक की आपूर्ति करेगी।
 
सूत्रों के अनुसार चीनी मेट्रो रैक की कीमत सात करोड़ 19 लाख रिपीट सात करोड़ 19 लाख रुपए प्रति कोच है जो निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में सबसे कम है। इस निविदा में बीएमएल, बम्बार्डियर, अल्स्टॉम, चाइना सदर्न रेलवे आदि नामी गिरामी कंपनियों ने भाग लिया था।
 
सीआरआरसी चीन की रोलिंग स्टॉक बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। मुंबई मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो में भी इस कंपनी के कोच इस्तेमाल लाए जा रहे हैं।
 
कोलकाता मेट्रो परियोजना का पूर्व-पश्चिम गलियारा हावड़ा मैदान से लेकर सेक्टर-5 स्टेशन तक कुल 16.6 किलोमीटर लंबा है जिसमें 10.8 किलोमीटर का मार्ग भूमिगत है। इसके अलावा एयरपोर्ट से न्यू गढ़िया तक 32 किलाेमीटर लंबा मार्ग निर्माणाधीन है। (वार्ता) 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख