dharma sangrah
✕

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 60 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी 3 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (21:09 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाने के लिए नई योजना बनाई है। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है।
 
तोमर ने बताया कि किसानों के पास वृद्धावस्था में गुजारे के लिए कोई बचत नहीं होने के कारण उन्हें सामाजिक सुरक्षा नेट प्रदान करने और जीवन-यापन का स्रोत नहीं होने की स्थिति में सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की है। यह स्वैच्छिक एवं अंशदायी पेंशन योजना है जिसमें शामिल होने की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।
 
उन्होंने कहा कि लाभार्थी जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित पेंशन फंड की सदस्यता लेकर इस योजना के सदस्य बन सकते हैं। किसान इसमें पंजीकरण कराने के लिए सामान्य सेवा केंद्रों या प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत राज्य सरकारों के नोडल अधिकारियों की मदद ले सकेंगे। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 तक इस योजना के कार्यान्वयन के लिए संभावित राशि 10774.50 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
 
तोमर ने मनरेगा में बाजार दर से कम मजदूरी मिलने से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि इस योजना में उपभोक्ता ब्यूरो के मानकों पर आधारित राज्यवार दरों के मुताबिक मजदूरी मिलती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने तय किया है कि किसी भी हाल में मजदूरी कम नहीं होने दी जाएगी।
 
मजदूरों को काम नहीं मिलने के सवाल पर तोमर ने बताया कि मनरेगा मांग आधारित योजना है। इसमें किसानों की मांग के आधार पर ही काम दिया जाता है इसलिए मनरेगा में उस समय भी मजदूरों को मांग के आधार पर काम मिलता है, जब गांव में रोजगार की कमी होती है।
 
उन्होंने योजना में बजट की कमी होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि 2018-19 में इस योजना के लिए बजट 61,830.09 करोड़ रुपए कर दिया गया है। यह 2016-17 में 48,220.26 करोड़ रुपए था। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

अगला लेख