dharma sangrah
✕

किसान घाट पर जाकर थमा आंदोलन, कम नहीं हुआ किसानों का गुस्सा, सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (10:57 IST)
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले 'किसान क्रांति पदयात्रा' दिल्ली के किसान घाट पहुंचकर बुधवार को खत्म हो गई। यहां सभी किसान अपने घर की ओर लौटने लगे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया ठीक नहीं है।  पुलिस ने बताया कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की मध्यरात्रि के बाद बैरिकेड्‍स को हटा दिया और किसान क्रांति पदयात्रा के दौरान रोके गए किसानों को दिल्ली में प्रवेश और किसान घाट की ओर जाने की अनुमति दे दी। 
 
किसान अपने ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर सवार होकर राष्ट्रीय राजधानी में घुसे और किसान घाट की ओर बढ़े। वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कृषि ऋण माफी से लेकर ईंधन की कीमतों में कटौती समेत विभिन्न मांगों को लेकर हजारों किसानों ने मंगलवार को दिल्ली की तरफ कूच किया था। इससे दिल्ली की ओर आने वाली सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
 
राष्ट्रीय राजधानी की ओर से आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वे पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोंडा, बस्ती और गोरखपुर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे।
 
पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लगी दिल्ली की सीमा को सील कर दिया था। निषेधाज्ञा लगाते हुए पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने, एंप्लीफायर, लाउडस्पीकरों और इस तरह के उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।
 
हरिद्वार से शुरू हुई थी यात्रा : किसान क्रांति पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार में टिकैत घाट से शुरू हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान शामिल हुए थे। किसान पैदल, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे थे। उनके हाथों में भारतीय किसान संघ (भाकियू) के बैनर थे। भाकियू ने कई मांगों को लेकर मार्च का आह्वान किया था।
 
ये थीं किसानों की मांगें : इनकी मांगों में किसानों की कर्ज माफी, चीनी मिलों के बकाए का भुगतान, फसलों की अधिक कीमत, खेती के लिए मुफ्त बिजली और डीजल की कीमतों में कटौती शामिल थी।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख