dharma sangrah
✕

आज फ‍िर किसानों की ट्रैक्टर रैली, राज्यपालों को सौंपेंगे ज्ञापन

Updated: शनिवार, 26 जून 2021 (12:36 IST)
तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुआ किसान आंदोलन बीते सात महीनों से जारी है। मांगों को लेकर किसान अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अब भी तीनों कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

पंचकूला पुलिस का कहना है कि वो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। परिस्थिति को संभालने की पूरी कोशि‍श रहेगी।

इधर भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि वे देश भर में शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपालों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

किसानों की ट्रैक्टर रैली की घोषणा के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

सात महीने पूरे होने पर किसानों ने आज एक बार फिर ट्रैक्टर रैली की घोषणा की है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज दोपहर एक बजे से यूपी गेट में मंच कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए ट्रैक्टर रैली सहारनपुर से चलकर वाया मुजफ्फरनगर यूपी गेट पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर किसानों ने लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन किया।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख