biodatamaker
✕

किसान आंदोलन आज से शुरू, 10 दिन तक गांव बंद, शहर में दूध और सब्जी की किल्लत

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (10:27 IST)
मध्यप्रदेश समेत देश के 22 राज्यों में शुक्रवार से 10 दिवसीय किसान आंदोलन शुरू हो रहा है। इस दौरान दूध, सब्जी आदि सामग्री गांव से बाहर नहीं आएगी। किसानों की इस हड़ताल को लेकर आम आदमी में दहशत का माहौल है। लोग ने गुरुवार को भी सब्जी की जमकर खरीदारी की। 
 
सरकार ने भी आंदोलन से निपटने के लिए अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने गुरुवार रात पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक ली और प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया। 

इंदौर में किसान आंदोलन का असर नहीं : किसान आंदोलन के पहले दिन इंदौर में जनजीवन सामान्य रहा। चोइथराम मंडी रोज की तरह चालू रही। वहीं शहर के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी में दूध भी आया।
 
गांव से बेचेंगे सामान : राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने ग्वालियर में कहा कि 1 से 10 जून तक मप्र समेत देश के 22 राज्यों में किसान आंदोलन होगा। इस दौरान गांवों से शहर में फल, सब्जी, दूध नहीं आने देंगे। शहरवासियों के लिए हम गांवों में ही दुकानें, स्टॉल लगाकर फल, सब्जी व दूध बेचेंगे।
 
आंदोलन शांतिपूर्ण : किसानों का दावा है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। इस दौरान दूध, फल, अनाज और सब्जियां गांव से बाहर नहीं आएगी। किसानों को गिरफ्तार किया गया तो जेल भरो आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
 
आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन : 6 जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर आ सकते हैं। सरकार का दावा है कि किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। हालांकि किसान संगठन इस बार को सिरे से खारिज कर रहे हैं। 
 
क्या है आंदोलनकारियों की मांगें : 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: बियॉन्ड स्टूडियोज़ प्रदेश में करेगा ₹110 करोड़ का निवेश, 6,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

अगला लेख