biodatamaker
✕

हथिनी की हत्या पर केंद्र सख्‍त कहा, ‘दोषि‍यों को पकड़ने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर’

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (13:38 IST)
'केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की हत्या को बहुत ही गंभीरता से लिया है। हम मामले की गहराई से जांच और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि पटाखों को खिलाया जाए और जान ली जाए।'

केरल में हथिनी की हत्‍या को लेकर पूरे देश में बवाल है। सोशल मीड‍िया पर इस कुकृत्‍य की आलोचना हो रही है। हर कोई हथिनी के हत्‍यारों की सजा की मांग कर रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार भी मामले को लेकर सख्‍त हो गया है। केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बयान आया है कि दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

प्रकाश जावडेकर ने आगे कहा,
यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि जानवरों को पटाखा खिलाया जाए और उनकी हत्या की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल केरल के मलप्पुरम जिले में 27 मई को एक गर्भवती भूखी हथिनी भोजन की तलाश में जंगल के बाहर आ गई थी। वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत की और उसे अनानास में पटाखे भरकर खिला दिए। भूख से बेहाल हथिनी ने वह अनानास खा लिया और कुछ ही देर में उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे। इससे उसके मुंह और जीभ में जख्म हो गया। करीब तीन द‍िनों तक हथि‍नी अपने दर्द से राहत पाने के ल‍िए मुंह को पानी में डूबाकर खड़ी रही। इसके बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस अमानवीय घटना पर सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने पूरे वाकये को फेसबुक पर लिखा था जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा झलकने लगा। कृष्णन ने लिखा,

'उसने सभी पर भरोसा किया। जब वह अनानास खा गई और कुछ देर बाद उसके पेट में यह फट गया तो वह परेशान हो गई। हथिनी अपने लिए नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए परेशान हुई होगी, जिसे वह अगले 18 से 20 महीने में जन्म देने वाली थी।'

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख