dharma sangrah
✕

महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर बरसे खरगे, कहा- सत्ता से भाजपा का सफाया कर देगी जनता

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2023 (11:57 IST)
Inflation : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सब्जियों एवं कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के लोग भारतीय जनता पार्टी का सत्ता से सफाया कर देंगे।
 
खरगे ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है, पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में कुल बेरोजगारी दर 8.45 प्रतिशत हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.73 प्रतिशत है।'
 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके ये खोखले नारों का जवाब भाजपा के खिलाफ वोट देकर करेगी। माफ तो क्या… जनता भाजपा को सत्ता से साफ कर देगी।
 
ट्वीट के साथ ही खरगे ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें बेरोजगारी और मनरेगा डिमांड में बढ़ोतरी के आंकड़े दिखाकर मोदी सरकार पर जनता को महंगाई, बेरोजगारी और घटती कमाई के कुचक्र में धकेलने का आरोप लगाया है। यह भी कहा गया है कि देश भाजपा को चुनने का अंजाम भुगत रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख