ramcharitmanas
✕

खालिस्तानी आतंकवादी का रात्रिभोज निमंत्रण रद्द

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (18:43 IST)
नई दिल्ली। कनाडा के उच्चायुक्त नादिर पटेल ने दोषी करार दिए गए खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल का गुरुवार को रात्रिभोज का निमंत्रण रद्द कर दिया है। पटेल ने भारत की यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में यह रात्रिभोज आयोजित किया है।


कनाडाई उच्चायोग ने यहां कहा कि उच्चायोग ने अटवाल के निमंत्रण को रद्द कर दिया है। हम प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करते। अटवाल 1986 में पंजाब के तत्कालीन मंत्री मलकीतसिंह सिद्धू की वेंकुवर में हत्या का प्रयास करने का दोषी है।

अटवाल के निमंत्रण को रद्द करने का यह कदम त्रुदू के खालिस्तान समर्थक रुख की पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सहित अनेक लोगों की आलोचना के बाद उठाया गया है। अमरिंदर ने एक बैठक में त्रुदू के समक्ष यह मुद्दा उठाया जिस पर कनाडाई प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका देश भारत अथवा कहीं भी अलगाववाद का समर्थन नहीं करता। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

अगला लेख