dharma sangrah

तो केरल को नहीं झेलनी पड़ती इतनी बड़ी त्रासदी...

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (16:20 IST)
केरल में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के इतिहास के 100 वर्षों में ऐसी बाढ़ कभी नहीं आई है। सरकार और सेना राहत कार्यों में जुटी हुई है।
 
 
सरकार ने केरल के लिए 500 करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया है। राज्य के 12 जिलों में 3.14 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इन्हें 1,568 राहत शिविरों में रखा गया है। केरल में बाढ़ के चलते 80 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें अकेले एर्नाकुलम के अलुवा के 70 हजार लोग शामिल हैं।
 
बाढ़ से केरल में 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सेना की 16, नौसेना की 28 और एनडीआरएफ की 58 टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। भारी बारिश के चलते पिछले दिनों राज्य में छोटे-बड़े 80 बांधों के गेट खोलने पड़े। लेकिन इस बीच एक बात सामने आई है कि क्या इतनी बड़ी त्रासदी को रोका जा सकता था? पर्यावरणविदों ने इस त्रासदी के लिए खराब नीति-निर्णयों की ओर इशारा किया है।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक मानसून से प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों को पश्चिमी घाट के विशेषज्ञों के पैनल ने संवेदनशील बताया था। यह रिपोर्ट माधव गाडगिल, इकोलॉजिस्ट और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु में सेंटर फॉर इकोलॉजिकल साइंसेज के संस्थापक की अध्यक्षता वाली एक टीम ने तैयार की थी।
 
रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी घाटों के 1,40,000 किलोमीटर क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की जरूरत के मुताबिक 3 जोनों में बांटा जाना चाहिए था। समिति ने इन इलाकों में खनन और निर्माण कामों पर प्रतिबंधों की सिफारिश की थी। रिपोर्ट पहली बार 2011 में सरकार को सौंपी गई थी, लेकिन केरल सरकार ने समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इसकी किसी भी सिफारिश को नहीं अपनाया।
 
अगर इस रिपोर्ट पर अमल किया गया होता तो आज केरल का मंजर कुछ और ही होता। मीडिया में माधव गाडगिल ने इसे 'मानव निर्मित आपदा' बताते हुए कहा कि केरल में हालिया बाढ़ और भूस्खलन के लिए गैरजिम्मेदार पर्यावरणीय नीति को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख