Hanuman Chalisa
✕

केरल में हिंसा के खिलाफ पदयात्रा करेगी भाजपा

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (19:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने केरल में अपने कार्यकर्ताओं पर वामदल समर्थित हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए 3 से 17 अक्टूबर तक राज्य में पदयात्रा करने का ऐलान किया। हिंसा से भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं डरेगा। भाजपा कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने में सक्षम हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में केरल में हताहत होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केरल में हिंसा की राजनीति का पार्टी घोर निंदा करती है। हिंसा से भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं डरेगा। भाजपा कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक ढंग से जवाब देने में सक्षम हैं।
 
शाह ने ऐलान किया कि 3 से 17 अक्टूबर तक 15 दिनों तक भाजपा के कार्यकर्ता पदयात्रा करेंगे और केरल के साथ देश की जनता को हिंसा की राजनीति के प्रति जागरूक करेंगे और उनका समर्थन हासिल करके इसे रोकेंगे। उन्होंने कहा कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना ही फेंके, भाजपा का कमल उतना ही खिलेगा।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि शाह 3 अक्टूबर को केरल में किसी स्थान पर पदयात्रा की शुरुआत करेंगे और बाद में 15 दिन के दौरान देशभर के विभिन्न कार्यकर्ता एवं नेता वहां जाकर पदयात्रा में शामिल होंगे। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख