Daily Horoscope
✕

केजरीवाल ने अतिक्रमण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को तबाह कर देंगे?

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (14:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में कई इलाकों में चलाए जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि अगर शहर में 63 लाख लोगों के अनधिकृत माने जा रहे मकानों तथा दुकानों पर बुलडोजर चला तो यह आजाद भारत की सबसे बड़ी तबाही होगी।

ALSO READ: अतिक्रमण हटाने के दौरान दिल्ली के मदनपुर खादर में बवाल, पुलिस पर पथराव, MLA हिरासत में
 
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों के साथ सोमवार की सुबह एक बैठक की और उनसे कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निकायों के अधिकारियों द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान का विरोध करते हुए जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वे विभिन्न कॉलोनी में बुलडोजर के साथ पहुंच रहे हैं और किसी भी दुकान तथा मकान को उसकी मदद से गिरा रहे हैं। अगर लोग उन्हें संरचना के वैध होने के दस्तावेज दिखाते भी हैं तो वे उसकी जांच नहीं करते।
 
केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली का निर्माण योजनाबद्ध तरीके से नहीं किया गया है। दिल्ली के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से को अवैध तथा अतिक्रमित कहा जा सकता है। इसका मतलब क्या आप 80 प्रतिशत दिल्ली को तबाह कर देंगे?
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया जा रहा है, उनकी पार्टी उसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अनधिकृत कॉलोनी में करीब 50 लाख लोग रहते हैं, झुग्गी-बस्ती में 10 लाख लोग रहते हैं और वहीं 3 लाख ऐसे लोग हैं कि जिन्होंने अपने मकानों के छज्जे निश्चित सीमा से अधिक बाहर निकाल रखे हैं या मकान में अन्य बदलाव किए हैं, जो मूल नक्शे से अलग है।
 
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि 63 लाख लोगों के मकान तथा दुकानों को बुलडोजर की मदद से गिराया जाएगा। आजाद भारत में होने वाली यह सबसे बड़ी तबाही होगी। आम आदमी पार्टी (आप) अतिक्रमण के खिलाफ है और चाहती है कि दिल्ली खूबसूरत दिखे, लेकिन इसके लिए 63 लाख लोगों के मकानों तथा दुकानों को तोड़ना बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 साल से भाजपा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्ता में है और पैसे ले रही है। 18 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। क्या आपके पास इतना बड़ा फैसला करने का संवैधानिक अधिकार है? चुनाव होने दें और जीतने वाली पार्टी को फैसला करने दें। सभी को पता है कि इस बार एमसीडी में आप ही आएगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आप अतिक्रमण की समस्या का समाधान निकालेगी और विभिन्न अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मालिकाना अधिकार मिलेगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख