Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों को बताया फर्जी, LG पर लगाए गंभीर आरोप

Updated: रविवार, 21 मई 2023 (11:28 IST)
Delhi ordinance news : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कुछ अधिकारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायतों को रविवार को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया।
 
LG कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया था कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD में तैनात 8 अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘घोर उत्पीड़न’ करने का आरोप लगाया है।
 
उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि छह शिकायतें 11 मई के बाद मिलीं। गौरतलब है कि 11 मई को ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, भूमि और सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर सभी सेवा मामलों का नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को दे दिया था।
 
दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, 'ये शिकायतें पूरी तरह से फर्जी हैं। उपराज्यपाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के जरिये उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ के आदेश को पलटने और न्यायपालिका पर किए गए सीधे हमले के खिलाफ हंगामे से ध्यान भटकाने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं।'
 
अधिकारियों के अनुसार, ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी-मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व सेवा सचिव आशीष मोरे, विशेष सचिव किन्नी सिंह एवं वाई वी वी जे राजशेखर और ऊर्जा सचिव शूरबीर सिंह शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि इनके अलावा, आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मधुर वर्मा, आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी कुणाल कश्यप और तदर्थ दानिक्स अधिकारी अमिताभ जोशी ने भी दिल्ली सरकार के खिलाफ शिकायत की है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख