sundarkand
✕

केजरीवाल का सवाल, क्या प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के लिए कर रहे हैं प्रचार

Updated: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (08:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ‘चुपचाप’ प्रचार करने के खिलाफ आगाह किए जाने के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या मोदी राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
 
गुजरात के वल्लभ विद्यानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के ‘षड्यंत्र’ से मुकाबले के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति में थोड़े बदलाव की जरूरत है।
 
गुजरात में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं।'
 
 
मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुत शोर-शराबा करती थी और भाजपा के सफाये की बात करती थी। लेकिन हम 20 साल में हारे नहीं, इसलिए उन्होंने कुछ नया किया है और इसलिए हमें चौकन्ना रहना होगा।’’
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी गुजरात में बड़ी राजनीतिक ताकत रही कांग्रेस इस बार खुलकर कुछ नहीं कह रही, बल्कि गांव-गांव जाकर चुपचाप काम कर रही है।
 
उन्होंने कहा था कि इसलिए इस बात को लेकर भ्रमित नहीं हों कि वे मीडिया में नहीं दिख रहे, ना ही वे संवाददाता सम्मेलन कर रहे और ना ही भाषण दे रहे। सतर्क रहिए। कांग्रेस नई रणनीति के साथ घुसपैठ की फिराक में है। यह बोलती नहीं है लेकिन गांव-गांव जाकर सभाएं कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख