Daily Horoscope
✕

केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, भारी बारिश की चेतावनी

Updated: रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (15:53 IST)
देहरादून। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर से दो-तीन दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आज यानी रविवार को खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा 17 अक्तूबर रविवार से दो-तीन दिन तक चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर अस्थाई रूप से रोक दी है। जिला प्रशासन की ओर से 18 अक्टूबर के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वह मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले।
 
इस चेतावनी को देखते हुए कमांडेंट SDRF नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यवस्थापित SDRF की सभी टीमें अलर्ट अवस्था में रखी गई हैं। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी आपात परिस्थिति के लिए पूर्णतः अलर्ट रहें व रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें।
 
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद तत्काल ही कमांडेंट SDRF, नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्यभर में SDRF रेस्क्यू टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अलर्ट कर दिया गया है। SDRF कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है।
 
सभी को निर्देशित किया गया है कि सूचनाओं का आदान-प्रदान तत्काल किया जाए, जिससे किसी भी घटनास्थल पर समय पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य सुचारू रूप से किया जाए। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए SDRF की 29 टीमें राज्य के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगाई गई हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख