Daily Horoscope
✕

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Updated: शुक्रवार, 2 मई 2025 (00:28 IST)
Kedarnath Dham Temple : सर्दियों में 6 माह बंद रहने के बाद केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे और इस मौके पर हिमालय स्थित इस मंदिर को देश-विदेश से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। सजावट के लिए गुलाब और गेंदा समेत 54 प्रकार के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर को सजाने के लिए 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिन-रात काम किया है और उनमें से हरेक स्वयं को धन्य मानता है कि उसे भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिला।
 
केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से 11,000 फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर को सजाने में जुटे स्वयंसेवकों की टीम का नेतृत्व कर रहे गुजरात के वडोदरा निवासी सृजल व्यास ने बताया कि सजावट के लिए गुलाब और गेंदा समेत 54 प्रकार के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि ये फूल दिल्ली, कश्मीर, पुणे, कोलकाता और पटना के अलावा नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका से लाए गए हैं।
ALSO READ: केदारनाथ धाम में मोबाइल और कैमरे पर रोक, मंदिर समिति ने बनाए सख्‍त नियम
व्यास ने बताया कि गेंदे के फूल विशेष रूप से कोलकाता के एक खास गांव से लाए जाते हैं, क्योंकि स्थानीय किस्म के विपरीत ये जल्दी मुरझाते नहीं हैं और औसतन 10-15 दिनों तक ताजा बने रहते हैं। उन्होंने कहा, हमें यहां आने में काफी परेशानी हुई। हमारी ट्रेन रद्द हो गईं और हममें से कई लोगों को हवाई जहाज से आना पड़ा। घोड़ों की अनुपस्थिति में हमें मंदिर सजाने के लिए इतनी ऊंचाइयों पर फूल लाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
 
व्यास ने कहा, लेकिन हम सभी अपने प्रिय भगवान की सेवा करने का अवसर पाकर बहुत खुश हैं। उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने भी मिलती-जुलती भावनाएं प्रकट कीं। एक अन्य सदस्य तपन देसाई ने कहा, यह जीवनभर का अनुभव है। भगवान शिव के मंदिर को सजाने का अवसर मिलना एक दुर्लभ आशीर्वाद है। मेरी पत्नी और मेरा 10 वर्षीय बेटा भी मेरे साथ आए हैं।
ALSO READ: केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे की मंजूरी के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का माना आभार, दिल्ली दौरे के दौरान किया था अनुरोध
देसाई ने कहा, स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद मेरी पत्नी यहां भगवान की सेवा के लिए आई है। मैं ऐसा अवसर देने के लिए सृजल भाई का हृदय से आभारी हूं। व्यास ने कहा कि वह भगवान केदारनाथ के घर को ऐसे सजा रहे हैं जैसे हम शादी के लिए अपने घर को सजाते हैं। मंदिर के सौंदर्यीकरण के काम में पश्चिम बंगाल के 35 कलाकारों ने भी मदद की है।
 
सर्दियों के दौरान उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में रखी जाने वाली भगवान शिव की मूर्ति फूलों से सजी पालकी में गौरीकुंड से रवाना होकर शाम तक केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भीमाशंकर लिंग ने कहा कि शुक्रवार सुबह सात बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर को खोलने के लिए तैयारियां सुबह छह बजे से प्रारंभ कर दी जाएंगी।
ALSO READ: केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक सरल रेखा में हैं ये सभी शिव मंदिर, चमत्कार या विज्ञान क्या है रहस्य
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने यहां बताया कि इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं को एक नई बात देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशी, हरिद्वार और ऋषिकेश में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर इस बार यहां मंदिर के किनारे मंदाकिनी और सरस्वती के संगम पर ‘भव्य आरती’ शुरू की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि आरती के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों नदियों के संगम पर तीन ओर से रैंप बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु उसके दर्शन कर सकें। थपलियाल ने बताया कि मंदिर के सामने स्थित नंदी की मूर्ति और मंदिर के निकट बनी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को भी इस बार फूलों से सजाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख