dharma sangrah
✕

दुष्कर्मियों को सजा दिलाएं मोदी : राहुल गांधी

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (15:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2016 में 19,000 से ज्यादा नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दर्ज मामलों को शर्मनाक करार देते हुए सोमवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए वाकई गंभीर हैं तो उन्हें इन मामलों के दोषियों को जल्द सजा दिलानी चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया कि वर्ष 2016 में नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म के 19,675 मामले दर्ज किए गए। यह शर्मनाक है। गांधी ने मोदी के उस बयान को उद्धृत किया जिसमें उन्होंने देश की बेटियों को न्याय दिलाने की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बेटियों को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें इन मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करवाकर दोषियों को दंडित करवाना चाहिए।

गांधी ने ट्वीट के साथ हैशटैग 'स्पीकअप' यानी 'आवाज  उठाइए' भी जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 वर्ष की बच्ची और उत्तरप्रदेश के उन्नाव में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले की पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए गांधी ने  बीते शुक्रवार को आधी रात में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला था। (वार्ता)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख