Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़

शनिवार, 12 अगस्त 2017 (23:50 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के सोपियां में शनिवार को शाम से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आसपास के सैन्य शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
 
सूत्रों ने बताया कि सोपियां के अवनीरा गांव में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद राज्य पुलिस और सेना के विशेष अभियान दस्ते ने इस क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया और जब सुरक्षाबल उस क्षेत्र की घेराबंदी कर रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचलित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
   
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी इसका करारा जवाब दिया और यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। आसपास के सैन्य शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। इस बीच कल शाम से पुलवामा जिले के तराल में आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाया गया खोजी अभियान आज रात समाप्त कर दिया गया। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में छिपे आतंकवादी भाग गए हैं।  (वार्ता)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख