sawan somwar

बांध पीड़ितों को घर-बार छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है : पटवारी

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (23:44 IST)
इंदौर। गुजरात में बने सरदार सरोवर बांध की आसन्न डूब से मध्यप्रदेश में बेघर होने वाले हजारों लोगों के विस्थापन पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जीतू पटवारी ने आज आरोप लगाया कि पुनर्वास के उचित इंतजाम किए  बगैर इन लोगों को जल्द से जल्द अपने घर-बार छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है, ताकि सत्तारुढ़ भाजपा गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों में बांध परियोजना को मतदाताओं के बीच भुना सके।
 
पटवारी ने कहा, मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार बांध पीड़ितों को जल्द से जल्द अपने घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है, ताकि गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बांध परियोजना का फायदा दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश किया जा सके। मैं इसकी निंदा करता हूं। गुजरात के प्रभारी कांग्रेस सचिव ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार बांध विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर झूठे आंकड़े पेश कर रही है।
 
उन्होंने कहा, हम विस्थापितों की इस बुनियादी मांग का समर्थन करते हैं कि पुनर्वास के उचित इंतजामों के बगैर उन्हें उनकी मूल बसाहट से हटाया नहीं जाए। इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ने यह आरोप भी लगाया कि मध्यप्रदेश में नर्मदा के संरक्षण का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार के राज में इस नदी के किनारे रेत के अवैध खनन में भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार को रेत खनन की उचित और पारदर्शी नीति बनाकर कारोबारियों और ग्राहकों, दोनों को राहत देनी चाहिए। (भाषा) 
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख