Hanuman Chalisa

SPO अब कश्मीर में नहीं बन पाएंगे PSO, हथियार समेत SPO की फरारी के बाद सख्ती

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (18:39 IST)
श्रीनगर। कश्मीर पुलिस ने फैसला किया है कि सुरक्षा प्राप्त लोगों की निजी सुरक्षा के लिए अब विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की तैनाती नहीं की जाएगी। पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर की निजी सुरक्षा में तैनात एसपीओ के अपने साथ सात एके राइफलें व एक पिस्तौल लेकर फरार हो जाने के बाद यह फैसला किया गया है।
 
पीएसओ के रूप में ड्यूटी करने वाले सभी एसपीओ को वहां से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के सुरक्षा विंग के एडीजीपी की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि पुलिस विभाग के पास जानकारी पहुंची है कि कई-कई एसपीओ प्रोटेक्टेड पर्सन के साथ बतौर पीएसओ ड्यूटी दे रहे हैं, जो पुलिस के सुरक्षा नियमों में शामिल नहीं है। विभाग का कहना है कि एसपीओ अन्य पुलिसकर्मियों की तुलना में बतौर पीएसओ ड्यूटी देने के लिए प्रशिक्षित नहीं है।
 
आदेश में साफ कहा गया है कि किसी भी यूनिट और जिले में संबंधित जिले के एसएसपी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के तौर पर एसपीओ को तैनात करने का आदेश नहीं देंगे। इसलिए पांच अक्टूबर से पहले सभी एसपीओ को पीएसओ की ड्यूटी से तुरंत हटाया जाए और पुलिस मुख्यालय में इसकी सूची दी जाए कि कितने ऐसे एसपीओ हैं, जो पीएसओ के रूप में तैनात हैं।
 
यदि पांच अक्टूबर तक ऐसा नहीं हुआ तो एसपीओ का मानदेय भी रोक दिया जाएगा। सभी रेंज डीआईजी को इसकी सूची बनाने के लिए कहा गया है। यह भी साफ किया गया है कि यदि कोई एसपीओ वापस आने की रिपोर्ट नहीं करता, तो उसका मानदेय जारी नहीं होगा। एडीजीपी ने यह आदेश सभी जिला पुलिस अधिकारियों और एसएसपी सिक्योरिटी के नाम जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जल्द रिपोर्ट करें, नहीं तो एसपीओ को निकाला भी जा सकता है।
 
पिछले कुछ समय से कश्मीर में एसपीओ को अगवा करने के वाद उनकी हत्या करने के मामले सामने आए हैं। वीआईपी सुरक्षा में तैनात यह एसपीओ आतंकियों के सॉफ्ट टारगेट बनते हैं। जिससे इनकी जान पर खतरा बन चुका है। खासकर पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में इन पर खतरा बढ़ गया है। आतंकी भी एसपीओ को नौकरी छोड़ने के लिए कह चुके हैं। पुलिस का मानना है कि एसपीओ पर हमले करके आतंकी पुलिस को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में इनको वापस बुलाया गया है।
 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

6 महीने में शादी का दावा! जयपुर के मंदिर में बप्पा की मेहंदी पर टूटे कुंवारे, 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म!

गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, जानिए कौन हैं IIT-IIM पासआउट अफसर और क्या मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव?

अगला लेख