biodatamaker
✕

कश्मीर में बंद के दौरान हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (20:44 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के सोमवार को बुलाए गए बंद के कारण सामान्य जनजीवन बेहद प्रभावित हुआ है। घाटी और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। बंद के दौरान हुई हिंसा में कई लोग जख्मी भी हुए हैं।
 
बंद के दौरान नार्थ कश्मीर में बारामुला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर नदीहाल इलाके के पास सोमवार सुबह प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर हवाई फायरिंग में 22 वर्षीय छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारामुल्ला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर यातायात मूवमेंट को युवकों के एक समूह ने बाधित करने की कोशिश की। युवक इलाके से गुजरने वाली गाड़ियों पर पथराव कर रहे थे। 
 
इसी दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने युवकों को खदेड़ने के लिए कार्रवाई की जिसके बाद युवकों ने उन पर पथराव किया। पथराव कर रहे लोगों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने पहले आंसू गैस का इस्तेमाल किया, लेकिन उग्र भीड़ ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव को जारी रखा जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की जिसमें वहां से गुजर रहा एक छात्र उबैद मंजूर लोन पुत्र मोहम्मद मंजूर लोन निवासी नदीहाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
स्थानीय लोगों के अनुसार सीआरपीएफ का काफिला भी इलाके से गुजर रहा था जब प्रदर्शनकारी युवकों ने उस पर भी पथराव किया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने यातायात मूवमेंट के लिए राजमार्ग को साफ कर दिया। उधर, घायल छात्र को जिला अस्पताल बारामुल्ला शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि छात्र की टांग पर गोली लगी है और वह खतरे से बाहर है।
 
घाटी में नागरिकों की हत्या के विरोध में सईद अली गिलानी, मीरवायज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक की अध्यक्षता में अलगाववादी समूह संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) ने घाटी में व्यापक बंद का आह्रान किया था। 
कुलगाम जिले में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ झड़प में रविवार को एक नागरिक यावर अहमद डार की मौत हो गई थी जबकि पिछले सप्ताह अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में घायल हुए शाहिद हाजम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
 
पुलिस और अर्धसैनिक बलों को पुराने शहर और श्रीनगर के इलाकों में तैनात किया गया। श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में दुकानें, सार्वजनिक परिवहन अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। बारामुल्ला और बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाएं स्थगित कर दी गईं। दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई।
 
गौरतलब है कि कश्मीरी अलगाववादियों के साझा संगठन जॉइंट रजिस्टेंस लीडरशिप जिसका नेतृत्व कटटरपंथी सईद अली शाह गिलानी,उदारवादी हुर्रियत प्रमुख मीरवाईज मौलवी उमर फारुक और जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक कर रहे हैं, ने कश्मीर में गत सप्ताह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई विभिन्न मुठभेड़ों में स्थानीय आतंकियों व हिंसक प्रदर्शनकारियों की मौत के खिलाफ आज पूर्ण कश्मीर बंद का आहवान करते हुए लोगों केा दोपहर की नमाज के बाद भारत विरोधी प्रदर्शनों के लिए कहा है।
 
जेआरएल ने भारत सरकार पर कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है और कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को कश्मीर में जांच करते हुए कश्मीर में जनमत संग्रह की दिशा में भी काम करना चाहिए।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख