ganesh chaturthi
✕

शोपिया में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर के जिला कमांडर सहित 6 आतंकियों को किया ढेर

Updated: रविवार, 25 नवंबर 2018 (12:20 IST)
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने रविवार तड़के 6 और आतंकियों को ठोंक डाला है। पिछले 3 दिनों में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए सभी आतंकी लश्‍करे तोइबा और हिज्‍बुल मुजाहिदीन के थे। सेना का दावा है कि 3 दिनों में 12 आतंकियों की मौत से आतंकियों की कमर टूट गई है। हालांकि एक खबर के अनुसार जो 12 आतंकी मारे गए हैं, वे पिछले सप्‍ताह श्रीनगर में मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे। इसमें लश्कर का जिला कमांडर भी शामिल है।

मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक भी शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आधी रात को क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
 
शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 6 आतंकियों को मार गिराया है।
 
शोपियां जिले के कपरान बटागुंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छुपे होने की सूचना के बाद जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया था। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। 
 
सूत्रों के अनुसार सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और सोएसी ने शोपियां के बतागुंड इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया था। सेना को पता चला था कि इलाके में आतंकी छिपे हैं। जैसे ही सेना के जवान आतंकियों के छिपे होने वाली जगह पर पहुंचे और शिकंजा कसा तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में सेना का एक जवान घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
 
बीते शुक्रवार को शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत 3 लोगों को अगवा कर लिया था। आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में भी सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में 2 लोगों की हत्या कर दी थी जबकि 23 नवंबर की सुबह भी बिजबिहेड़ा में 6 आतंकियों को मार डाला गया था जिनमें 12 लाख का इनामी आतंकी दादा भी शामिल था, जो पत्रकार सुजात बुखारी की हत्‍या के मामले में शामिल था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख