dharma sangrah

बड़ी खबर, कश्‍मीर में 24 घंटों में 9 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Published: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (12:12 IST)
जम्‍मू। कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे में भारतीय सेना ने 9 आतंकियों का सफाया किया है। इनमें से पांच को आज एलओसी पर घुसपैठ करते हुए मार गिराया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया और दो जख्‍मी हो गए।

शनिवार भी उन चार आतंकियों को कश्‍मीर के भीतर ही ढेर किया गया था जिन्‍होंने 12 दिनों के भीतर चार नागरिकों को मार डाला था।

आज रविवार को आतंकियों का एक दल नियंत्रण रेखा के पास केरन सेक्टर से घुसपैठ करने की फिराक में था। आतंकियों की मौजूदगी की भनक लगते ही सेना ने मोर्चा संभाला। इसके बाद चली मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया।

 चार आतंकियों को तो शनिवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मार गिराया। यह वही आतंकी थे जिन्होनें पिछले 12 दिनों में चार आम लोगों की हत्या कर दी थी।
इस ऑपरेशन को 4 पैरा स्पेशल फोर्स, 41 आरआर, 57 आरआर, 8 जाट और एसओजी कुपवाड़ा की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। वहीं इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। साथ ही दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है। उधर, इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अभी इलाके में आतंकी मौजूद हो सकते हैं।

 सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि आतंकियों के खिलाफ इस अभियान में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन अब भी जारी है।

दरअसल पाक सेना के सहयोग से ये आतंकी खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ में लगे थे लेकिन एलओसी पर तैनात जवान खराब मौसम और कठिन हालात की परवाह ना कर आतंकियों के नापाक मंसूबे को फेल कर दिया। भारी बर्फबारी और दुर्गम इलाके होने के बावजूद घायल जवानों को निकालकर सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

अगला लेख