Govardhan puja
✕

कश्मीर के लिए वार्ताकार, केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (07:07 IST)
श्रीनगर। केंद्र सरकार ने साल वर्ष बाद कश्मीर पर बातचीत शुरू करने के लिए खुफिया ब्यूरो के पूर्व निदेशक दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त करने के बाद कश्मीर में केंद्र की इस पहल का स्वागत किया गया है।
 
राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बातचीत ही समय की जरूरत है। यही आगे बढ़ने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा था कि न गोली से न गाली से, कश्मीर की समस्या सुलझेगी गले लगाने से। यह एलान उनके उसी एलान व संकल्प का हिस्सा है।
 
उधर राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यवाहक अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यह स्वागतयोग्य है। मैं खुले दिमाग के साथ इसके परिणाम का इंतजार करूंगा। ताजा एलान उस सरकार के लिए हार है जो अतीत में कश्मीर समस्या के समाधान के लिए ताकत का इस्तेमाल कर रही थी, अब उसने कश्मीर समस्या के राजनीतिक पहलू को स्वीकारा है।
 
उन्होंने गृहमंत्री के बयान का जिसमें उन्होंने कहा कि दिनेश्वर शर्मा कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं को देखेंगे, पर ट्वीट करते हुए कहा, कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाएं, दिलचस्प बात है, लेकिन कौन तय करेगा कि यह वैध हैं या अवैध। उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की जांच का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या यह जांच अलगाववादियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रोक दी गई है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सैफुद्दीन सोज ने कहा कि एलान तो अच्छा है। बातचीत की प्रक्रिया में हुर्रियत समेत सभी वर्ग शामिल होने चाहिए। अन्यथा, यह कदम फलदायक नहीं होगा।
 
मा‌र्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव मुहम्मद युसुफ तारीगामी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के चेयरमैन और विधायक हकीम मुहम्मद यासीन ने भी केंद्र के इस कदम को स्वागतयोग्य बताया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख