sawan somwar

कश्मीर में आईएसआईएस की तारीफ वाला स्लाइड शो वायरल

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (08:03 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सोशल मीडिया में एक ऑडियो स्लाइड शो सामने आया है जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर जाकिर मूसा अलगाववादी नेताओं को धमकी देने के साथ ही घाटी में इस्लामी खलीफा का साम्राज्य स्थापित करने की बात कर रहा है। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने कहा कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज जाकिर मूसा की ही है।
 
वैद्य ने बताया कि पुलिस ने स्वर विश्लेषण किया और मूसा के पहले के वीडियो और ऑडियो से उसका मिलान किया। उन्होंने कहा कि वह मूसा ही है। 5 मिनट 40 सेकंड के क्लिप में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे जम्मू-कश्मीर में खलीफा का साम्राज्य स्थापित करने की मुहिम के बीच में नहीं आएं। इसमें कहा गया है कि सीरिया और इराक की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में खलीफा का साम्राज्य स्थापित किया जाएगा।
 
यह क्लिप कश्मीर में आतंकवाद के खतरनाक रूप लेने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कश्मीर में अभी तक प्रदर्शन मुख्यत: स्वतंत्रता या पाकिस्तान में विलय को लेकर होते रहे हैं और इसका जोर इस्लाम पर या जिहाद से जुड़ाव पर नहीं रहा है। कश्मीर में 1989 में आतंकवाद की शुरुआत के साथ ही हिजबुल मुजाहिदीन का गठन हुआ था। समूह में लगभग सभी स्थानीय युवक हैं और इसने हमेशा पाकिस्तान में शामिल होने का अभियान चलाया।
 
क्लिप में वक्ता अलगाववादियों से कहता है कि या तो आतंकवादियों के साथ लडें या सशस्त्र संघर्ष के बारे में बयान देने से बचें। घाटी में आईएसआईएस के बढ़ते प्रभाव को हुर्रियत नेताओं द्वारा तवज्जो नहीं देने के बीच यह क्लिप सामने आई है। हिजबुल मुजाहिदीन के सुप्रीम कमांडर सैयद सलाउद्दीन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आईएसआईएस, अल कायदा या तालिबान जैसे समूहों के लिए कोई स्थान नहीं है।
 
उसने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह स्थानीय और स्वदेशी है। इसका कोई अंतरराष्ट्रीय एजेंडा नहीं है। अल कायदा, दाएश या तालिबान की कश्मीर में कोई संलिप्तता या भूमिका नहीं है। 
 
उर्दू भाषा के स्लाइड शो में इंडोनेशिया की जेल में बंद अबु बकर बशीर और यमन निवासी अनवर अल अवलाकी के उद्धरण हैं जिन्हें आईएसआईएस और अल कायदा की गतिविधियों का सरगना माना जाता है। (भाषा)
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

अगला लेख