suvichar
✕

यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी, बोगियों के पहिए टूटे

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (09:43 IST)
कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज के पटियाली क्षेत्र में कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर मंगलवार तड़के मालगाड़ी की 7 बोगियां पलट गई जबकि 20 बोगियां पटरी से नीचे उतर गई। हादसा इतना भयावह था कि बोगियों के पहिए टूट गए और कई बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गई।
 
रेलवे सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह चार बजे के करीब कानपुर से कासगंज की ओर आ रही मालगाड़ी की बोगिया पटियाली क्षेत्र में पटरी से उतरने के बाद पलट गई। इस हादसे में 7 बोगिया पटरी से उतरकर पलट गई जबकि 20 बोगिया पटरी से उतर गई हैं।
 
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बोगियां रेल पटरी के किनारे दूर-दूर पड़ी हैं। बोगी के पहिये टूटे पड़े हैं। कुछ बोगी एक-दूसरे में घुसी हुई हैं। इस रेल मार्ग पर अभी सप्ताह में एक-दो ही सवारी गाड़ियां चलती हैं।
 
घटना के बाद से रेल मार्ग पूरी तरह से ठप है। मालगाड़ी पलटने से ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इज्जतनगर रेलवे मंडल बरेली के अधिकारी जांच के लिए रवाना हो गए हैं। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख