dharma sangrah
✕

करुणानिधि की मौत से प्रधानमंत्री मोदी दु:खी, सोशल मीडिया पर किया भावुक ट्‍वीट

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (21:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के निधन पर शोक जताया और उन्हें क्षेत्रीय आकांक्षाओं और देश की प्रगति के लिए खड़े होने वाला जमीन से जुड़ा जननेता बताया। मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कई भावुक ट्वीट कर अपना शोक जताया। उन्होंने प्रत्येक ट्वीट के साथ करुणानिधि और अपनी तस्वीरें भी साझा की।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘कलैनार करुणानिधि के निधन से बहुत शोकाकुल हूं। वह भारत के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे। कलैनार करुणानिधि क्षेत्रीय आकांक्षाओं सहित देश की प्रगति के लिए भी खड़े रहे। वह हमेशा तमिलों के कल्याण के प्रति समर्पित रहे और सुनिश्वित किया कि तमिलनाडु की आवाज प्रभावकारी तरीके से सुनी जाए।'
 
मोदी ने कहा कि उन्हें कई मौकों पर करुणानिधि से बातचीत करने का मौका मिला और नीतियों की उनकी समझ तथा सामाजिक कल्याण पर उनका जोर, लीक से हटकर था। प्रधानमंत्री ने कहा, वह लोकतांत्रिक विचारों के प्रति समर्पित थे और आपातकाल के खिलाफ उनके कड़े विरोध को हमेशा याद रखा जाएगा।
 
मोदी ने कहा, ‘हमने जमीन से जुड़े एक ऐसे जननेता, राजनीतिक विचारक, अनुभवी लेखक और राजनेता को खोया है जिनका जीवन गरीबों और वंचित तबकों के कल्याण को समर्पित था।’ उन्होंने लिखा है, ‘दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों और करुणानिधि जी के असंख्य समर्थकों के साथ हैं। भारत और खास तौर से तमिलनाडु के लोग उन्हें बहुत याद करेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’
 
94 वर्षीय करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद आज शाम छह बजकर दस मिनट पर शहर के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया।
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख