dharma sangrah
✕

कर्नाटक में कांग्रेस-JDS की चुनावी दिवाली, उपचुनाव की 5 में से 4 सीटें जीतीं...

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (15:43 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने कांग्रेस और जनता दल एस के खेमे में दिवाली का आनंद और उत्साह पैदा कर दिया है, वहीं केन्द्र की सत्ता में 2019 में फिर लौटने का सपना देख रही है भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन को चार सीटों पर सफलता मिली है जबकि भाजपा को एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की झोली में बेल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट के अलावा विधानसभा की जमखंडी और रामनगरम सीटें आई हैं।

गठबंधन की ओर से कांग्रेस के यूएस उगरप्पा ने भाजपा की मजबूत पकड़ वाली सीट बेल्लारी में भाजपा के जे. शांता को 2 लाख 14 हजार 826 वोटों से हराकर गठबंधन के लिए बड़ी जीत दर्ज की।  खनिज पदार्थों से परिपूर्ण इस क्षेत्र पर भाजपा की लगभग दो दशक की पकड़ का कांग्रेस ने अंत कर दिया। 
 
जद (एस) के एल. शिवराम ने मांड्या लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिद्दारामैया को 3 लाख 24 हजार 925 वोटों से हराया।  भाजपा ने अपने गढ़ शिमोगा  में अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा के पुत्र बीवाई राघवेंद्र ने 52 हजार 148 मतों के अंतर से यहां जीत दर्ज की है।
 
दो विधानसभा सीटों में कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगौड़ा ने जमखंडी में 39 हजार 480 वोटों के अतंर से भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी को हराया जबकि रामनगरम में अनीता कुमारस्वामी ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर को 1 लाख 9 हजार 137 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा ने मतदान से पहले ही विधानसभा सीटों अपनी हार मान ली थी क्योंकि उपचुनाव से दो दिन पहले ही उनके उम्मीदवार ने चुनावों से नामांकन पत्र वापस ले लिया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्दारामैया ने बेल्लारी में कांग्रेस की जीत की सराहना करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा शासनकाल को समाप्त करने के लिए अंधेरे से आगे बढ़कर मतदाता नरक चतुर्दशी/दीपावली त्योहार मना रहे हैं।
 
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने ट्वीट कर कहा कि यह राज्य में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन की शानदार जीत है और भाजपा को 4-1 से पराजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कर्नाटक में भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है और लोगों के मुद्दों को संबोधित करने में केंद्र सरकार की केंद्र में विफलता पर नाराजगी जाहिर की है। मैं सभी कांग्रेस विजेताओं को बधाई देता हूं।
 
लोकसभा में सभी 28 सीटें जीतेंगे : चुनाव मिली बड़ी जीत के बाद कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि यह शुरुआत है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस के साथ मिलकर सभी 28 सीटों पर विजय हासिल करेंगे। यह सिर्फ खोखला दावा नहीं है। लोगों ने हम पर विश्वास जताया है। उन्होंने इस जीत के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ ही अपने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Indore News : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में चला बुलडोजर, 42 मकान जमींदोज

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

अगला लेख