manglik dosh calculator
✕

कर्नाटक से BJP के लिए राहतभरी खबर, 15 में से 10 सीटों पर आगे

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (10:10 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक में 15 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसी बीच राज्य की येदियुरप्पा सरकार के लिए एक अच्‍छी खबर सामने आ रही है।
 
सभी 15 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी 10 सीटों पर आगे है। कांग्रेस और जेडीएस दो-दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय आगे है।
 
224 सदस्यीय विधानसभा में इस समय भाजपा की सदस्य संख्या 105 है और अगर येदियुरप्पा सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत बना कर रखना है तो उसे उपचुनाव की 15 सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल ही करनी होगी।

शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस और जद(एस) दो-दो सीटों पर आगे हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार ने होसाकोटे से बढ़त बना रखी है। भाजपा उम्मीदवार शिवराज हेब्बार (येल्लापुर), आनंद सिंह (विजयनगर), रमेश जारकीहोली (गोकाक), बीसी पाटिल (हीरेकेरूर), श्रीमंत पाटिल (कागवाड), के. सुधाकर (चिक्काबल्लापुर), महेश कुमातली (अथानी), अरुण कुमार गुट्टूर (रानीबेन्नुर), गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) और बायरती बसवराज (केआर पुरा) आगे चल रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रत्याशी एचपी मंजूनाथ (हुनसुर) और रिजवाद अरशद (शिवाजीनगर) आगे चल रहे हैं जबकि जद (एस) के बीएल देवराज और जावरायी गौड़ा क्रमश: के आर पेट और यशवंतपुरा से आगे चल रहे हैं।
 
भाजपा के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बच्चेगौड़ा होसाकोटे में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार एमटीबी नागराज से आगे चल रहे हैं। बच्चेगौड़ा चिक्काबल्लापुरा लोकसभा सदस्य के बेटे बीएन बच्चेगौड़ा के बेटे हैं। 
 
भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (अध्यक्ष सहित) में 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम 6 सीटें जीतने की जरूरत है।
 
विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद विधानसभा में इस समय 208 सदस्य हैं जिनमें भाजपा के पास 105 (एक निर्दलीय सहित), कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। बसपा का भी एक विधायक है। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और विधानसभा अध्यक्ष हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख