biodatamaker
✕

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (13:57 IST)
Karnataka assembly election dates announced:  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि आयोग का मुख्‍य लक्ष्य निष्पक्ष चुनाव कराना है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि परिणाम की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, 173 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए हैं। 

चुनाव की घोषणा करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि... 
  • कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा, जबकि परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। 
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 13 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।
  • 20 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 
  • 21 से 23 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 
  • 24 अप्रैल को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी।
  • राज्य में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र होंगे। इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे।
  • 1300 से अधिक मतदान केंद्रों को विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा।
  • 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
  • 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।
  • राज्य में कुल 42,756 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से 41,000 पंजीकृत हैं। 
  • 1 अप्रैल तक जिनकी उम्र 18 साल होगी, वे विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख