Hanuman Chalisa
✕

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली सूची

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (00:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 12 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज 218 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। उसमें मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर भी शामिल हैं।

सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि परमेश्वर कोराटेगेरे विधानसभा सीट से चुनाव में ताल ठोकेंगे। इस सूची में राज्य के कुछ मंत्रियों के नाम भी हैं। चुनाव परिणाम 15 मई को आएगा। पार्टी ने यह साफ किया है कि कोई भी उम्मीदवार दो सीटों से चुनाव नहीं लड़ेगा। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने फिलहाल बेंगलुरू शहर की महत्वपूर्ण शांतिनगर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है जहां दो बार विधायक रह चुके एमए हरीश अपने बेटे एवं पूर्व कांग्रेस युवा नेता मोहम्मद एन हरीश के कारण लोगों का विरोध का समाना कर रहे हैं।

हरीश के बेटे पर एक युवक पर शहर के एक बार में अपने 'गैंग के सदस्यों' के साथ घातक हमला करने का आरोप है। पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल बिदार से विधायक अशोक खेनी और आनंद सिंह को टिकट नहीं दिया है।  सिंह के भारतीय जनता पार्टी के जी जर्नादन रेड्डी से करीबी संबंध रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को विधानसभा चुनाव होगा और  15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। भाजपा अपने 72 उम्मीदवारों की एक सूची पहले ही जारी कर चुकी है। कांग्रेस की यह पहली सूची है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

अगला लेख